Connect with us

भदोही

औराई चौराहे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ किया अभिनंदन, उमड़ा जनसैलाब

डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन के संकल्प को कर रही साकार: दीपक मिश्रा

भदोही। वाराणसी से विंध्याचल धाम जाते समय दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का औराई चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश और उमंग के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अभिनंदन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भदोही की धरती पर स्वागत करना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है।

Advertisement

स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट, आरती सिंह, स्नेहलता श्रीवास्तव, स्वरूप बिंद, सरिता बिंद, सुषमा मालवीय, संजू सरोज, जिला महामंत्री राजेश पटेल, अखिलेंद्र सिंह बघेल, मनीष पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी नवीन मिश्रा, पवन दुबे, राज यादव, वेद मौर्य, अखिलेश तिवारी, योगेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद, आलोक मिश्रा, अरुण सिंह, साधु तिवारी, चंदा देवी, नीलम दुबे, ज्ञानपुर नगर अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, डॉ. अजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे औराई चौराहे पर भाजपा के नारों से माहौल गूंज उठा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page