Connect with us

गोरखपुर

नीट में कमाल, प्रथम प्रयास में हासिल की शानदार सफलता

Published

on

Loading...
Loading...

613 अंक और ऑल इंडिया 6567वीं रैंक से क्षेत्र का बढ़ाया मान, डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार होने की ओर

सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े पिता और दिवंगत बाबा की प्रेरणा को दिया, क्षेत्रभर से मिल रही बधाइयां

गोलाबाजार, गोरखपुर। गोला क्षेत्र के ग्राम पटौहा निवासी आशुतोष दुबे की पुत्री कृतिका दूबे ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में प्रथम प्रयास में ही उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कृतिका ने 613 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6567 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृतिका की प्रारंभिक शिक्षा मां सरस्वती देवी शिक्षा संस्थान, पटौहा से हुई। इसके बाद उन्होंने कक्षा 9 और 10 की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर बालिका विद्यालय, सूर्यकुंड, गोरखपुर से तथा कक्षा 11 और 12 की शिक्षा एक निजी विद्यालय से पूरी की। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लक्ष्य के साथ उन्होंने एक कोचिंग संस्थान से भी तैयारी की और पहले ही प्रयास में शानदार सफलता प्राप्त कर अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया।

कृतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े पिता संतोष कुमार दुबे, माता-पिता के सहयोग तथा अपने दिवंगत बाबा स्वर्गीय राम उजागिर दुबे की प्रेरणा और सपनों को दिया। उन्होंने कहा कि अपने बाबा का सपना पूरा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है और यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

कृतिका की इस उपलब्धि पर विधायक राजेश त्रिपाठी, ओम प्रकाश ओझा, प्रदीप पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय, अनन्त दुबे, देवब्रत मिश्र, केदार नाथ शुक्ल, आनन्द शुक्ल, सुशील दुबे, शक्तिधर शुक्ल, आचार्य ब्रह्मानन्द दुबे, राकेश मणि त्रिपाठी, डॉ. नवनीत मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page