Connect with us

मिर्ज़ापुर

अहरौरा में टायर फटने से ट्रक घर में घुसा, तीन की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

कुदारन चौराहे के पास दर्दनाक हादसा, दो घायल ट्रॉमा सेंटर रेफर

वाराणसी से सोनभद्र जा रहा था ट्रक, पुलिस ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन चौराहे के पास गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार वाराणसी से सोनभद्र जा रहा ट्रक दोपहर करीब 3 बजे कुदारन चौराहे के पास टायर फटने के बाद अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही अहरौरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

तीन लोगों की मौत, दो घायल

पुलिस ने मलबे से लोगों को बाहर निकालकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़, चुनार भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

Advertisement

हादसे में राजाराम (47 वर्ष), सुखिया (70 वर्ष) और चाँदतारा (45 वर्ष) निवासी कुदारन, थाना अहरौरा की मौत हो गई।

घायलों में 12 वर्षीय सुहानी, निवासी मुजेहरा, थाना कोतवाली देहात और सुनील शर्मा (45 वर्ष) निवासी कुदारन शामिल हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page