Connect with us

गोरखपुर

प्राथमिक विद्यालय डड़िया में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

बीईओ उदयशंकर राय बोले— शिक्षित समाज से ही सशक्त राष्ट्र का होता है निर्माण

गोरखपुर। गोला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डड़िया में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों के नामांकन, निपुण लक्ष्य, डीबीटी, आधार सत्यापन तथा शासन की विभिन्न छात्रहित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) गोला उदयशंकर राय ने कहा कि प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराकर नियमित रूप से स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा दिए गए गृहकार्य का अभिभावक स्वयं अवलोकन करें, जिससे बच्चों को विद्यालय के साथ-साथ घर पर भी बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।

उन्होंने कहा, “शिक्षित समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है।” साथ ही बताया कि सरकार द्वारा डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से प्रत्येक छात्र के लिए प्रतिवर्ष 1200 रुपये ड्रेस, जूता, मोजा और स्कूल बैग खरीदने के लिए अभिभावकों के खातों में भेजे जाते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि बृजेश यादव, शिक्षक ज्ञानेश्वर यादव, अजीत गुप्त, नीलम तिवारी, गुड्डी देवी, रसोइया भानमती देवी, कलावती देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। इनमें सतीश दुबे, रामबदन, रामसुंदर, जमुना प्रसाद, उमाशंकर, बबीता देवी, तूफानी, बाबूलाल, बच्चू, रामरक्षा प्रसाद और सुभाष यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page