Connect with us

आजमगढ़

रोजगार मेले में 253 युवाओं को मिली नौकरी

Published

on

Loading...
Loading...

18 कंपनियों ने 2,275 पदों पर की भर्ती प्रक्रिया, 40 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

मुख्य विकास अधिकारी बोले— रोजगार मेले युवाओं के लिए बेहतर अवसरों का प्रभावी मंच

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत मंगलवार को हरिऔध कला केन्द्र में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 18 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों के 2,275 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिसमें 253 युवाओं का चयन किया गया।

रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में एयरटेल, वेलस्पन प्रा.लि., वर्धमान प्रा.लि., हीरो मोटर्स, फ्लिपकार्ट, मैक्सवेल हॉस्पिटल, रोहित हाइब्रिड प्रा.लि., मर्सी होम हेल्थकेयर सर्विसेज, नर्सिंग केयर-24, आईसेट और एडुवांटेज इंडिया प्रा.लि. समेत कुल 18 कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

मेले में 613 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 400 का पंजीकरण किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 253 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने प्रतीकात्मक रूप से 40 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक दीपक कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह, जिला उपाध्यक्ष (लालगंज) हरीश कुमार तिवारी, एमआईएस मैनेजर मृत्युंजय पाण्डेय, डीपीएम विनोद कुमार पाण्डेय, श्रीमती एकता सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी कंपनियों और अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page