Connect with us

बलिया

मानदेय भुगतान को लेकर शौचालय केयरटेकरों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

डीबीटी के जरिए सीधे खातों में भुगतान की मांग, स्वयं सहायता समूहों पर अनियमितता और कटौती का आरोप

दोषियों पर कार्रवाई और लंबित मानदेय के शीघ्र भुगतान की उठाई मांग

बलिया। सामुदायिक शौचालय केयरटेकर एसोसिएशन के बैनर तले अध्यक्ष सनी कुमार के नेतृत्व में केयरटेकर महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। महिलाओं ने लंबे समय से लंबित मानदेय के भुगतान और डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में राशि भेजने की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वर्तमान में मानदेय सीधे केयरटेकरों के खातों में भेजने के बजाय स्वयं सहायता समूहों (SHG) के खातों में भेजा जा रहा है। इससे भुगतान में अनियमितता हो रही है और मानदेय से अवैध कटौती की जा रही है, जिससे केयरटेकर महिलाओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाओं ने मांग की कि मानदेय का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके व्यक्तिगत बैंक खातों में किया जाए। साथ ही अब तक हुई कथित कटौतियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

ज्ञापन सौंपने वालों में बिंदु देवी, बबीता देवी, सीमा, रीना, आसमा खातून, पिंकी, शांति, ज्ञाति, गीता कुमारी, अनीता मांझी और मंजू देवी सहित अन्य केयरटेकर महिलाएं मौजूद रहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page