गोरखपुर
फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पहले से बैनामा की गई भूमि दोबारा बेचने का आरोप, झंगहा पुलिस की कार्रवाई
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर महिला से की गई थी धोखाधड़ी, आरोपी न्यायिक कार्रवाई के लिए भेजा गया
गोरखपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत झंगहा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना झंगहा में दर्ज मु.अ.सं. 67/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी रामानन्द पुत्र स्व. फौजदार, निवासी राजधानी हाथखाल, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और पहले से बैनामा की जा चुकी भूमि का दोबारा बैनामा कर वादिनी के साथ धोखाधड़ी की। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना झंगहा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
