Connect with us

बलिया

परिवहन मंत्री ने बलिया को दी विकास की बड़ी सौगात

Published

on

Loading...
Loading...

मेडिकल कॉरिडोर, 50 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट का शिलान्यास, बलिया–लखनऊ नई बस सेवा शुरू

मंत्री दयाशंकर सिंह बोले— जाम से मिलेगी राहत, गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

बलिया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मेडिकल कॉरिडोर बाईपास (धरहरा से धर्मपुरा-कशेरुआ मार्ग) तथा जिला अस्पताल में बनने वाले 50 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का शिलान्यास किया। साथ ही दानवीर भामाशाह के नाम पर शुरू की गई बलिया–लखनऊ नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉरिडोर बाईपास के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि दुबहड़ क्षेत्र से आने वाले वाहन अब सीधे माल्देपुर मोड़ तक पहुंच सकेंगे। वहीं, जिला अस्पताल में बनने वाले 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट से गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी और उन्हें बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

मंत्री ने यह भी घोषणा की कि निकट भविष्य में जिला जेल, मेडिकल कॉलेज तथा बहुप्रतीक्षित भृगु कॉरिडोर का भी शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों को लेकर जनता सब कुछ देख रही है और प्रदेश सरकार निरंतर जनहित में कार्य कर रही है।

Advertisement

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री नारद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। नई बलिया–लखनऊ बस सेवा शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं सुगम होने की उम्मीद जताई गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page