Connect with us

गोरखपुर

रामगढ़ताल में बनेगा ईको-फ्रेंडली बैंबू रेस्टोरेंट

Published

on

Loading...
Loading...

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

जीडीए ने तैयार की कार्ययोजना, स्टेट वेटलैंड कमेटी से मिली मंजूरी; निजी क्षेत्र करेगा संचालन

गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्र रामगढ़ताल का आकर्षण अब और बढ़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप रामगढ़ताल को विश्वस्तरीय पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने यहां अत्याधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल बैंबू रेस्टोरेंट (बांस से निर्मित रेस्टोरेंट) स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

जीडीए ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। रेस्टोरेंट के निर्माण और गुणवत्ता के मानक प्राधिकरण तय करेगा, जबकि इसका संचालन निजी क्षेत्र के माध्यम से किया जाएगा। इस परियोजना को स्टेट वेटलैंड कमेटी से भी अनुमति मिल चुकी है।

टर्टल आइलैंड पर बनेगा रेस्टोरेंट

प्राधिकरण की योजना के अनुसार बैंबू रेस्टोरेंट नया सवेरा पार्ट-2 से सटे रामगढ़ताल के हिस्से में विकसित किया जाएगा। यह क्षेत्र टर्टल आइलैंड के नाम से जाना जाता है, जहां लगभग एक एकड़ क्षेत्रफल में इस रेस्टोरेंट का निर्माण प्रस्तावित है।

Advertisement

वर्तमान में इस स्थान पर मछली पकड़ने का ठेका संचालित हो रहा है। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे सहारा एस्टेट की ओर स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है, जिससे प्रस्तावित रेस्टोरेंट तक पर्यटकों की पहुंच आसान हो सके।

पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं

रामगढ़ताल पिछले कुछ वर्षों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना चुका है। यहां पहले से लेक क्वीन क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा है। अब बैंबू रेस्टोरेंट के निर्माण से पर्यटकों को एक नया और अनूठा अनुभव मिलेगा तथा पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

जीडीए का मानना है कि पर्यावरण के अनुकूल इस परियोजना से रामगढ़ताल की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और गोरखपुर की पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page