गोरखपुर
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में युवती गिरफ्तार
पिपराईच पुलिस की कार्रवाई, आत्महत्या मामले में दर्ज मुकदमे में अभियुक्ता को भेजा गया न्यायिक प्रक्रिया के लिए
पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने की थी आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की विवेचना
गोरखपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराईच पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, थाना पिपराईच पर दर्ज मु0अ0सं0 309/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108, 61(2), 3(5) एवं 305 के तहत दर्ज मुकदमे में प्रतिमा, पुत्री महेंद्र साहनी, निवासी राजाबारी, साखी, जसवल, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 5 जुलाई 2026 को वादी के पुत्र ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या कर ली थी। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर पिपराईच थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता की गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार श्रीनेत, महिला आरक्षी रविता तथा महिला आरक्षी सेववती राना शामिल रहीं।
