Connect with us

गोरखपुर

जमीनी रंजिश में मां-बेटी पर लाठी-डंडों से हमला

Published

on

Loading...
Loading...

चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के डिहीलुआ औराई गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के डिहीलुआ औराई गांव में जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता खुशबू, पुत्री रामधारी, निवासी ग्राम डिहीलुआ औराई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 4 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे जमीनी रंजिश को लेकर उनके बड़े पिता रामरूप, उनकी पत्नी प्रेमशीला देवी, पुत्री मुस्कान और पुत्र सन्नी ने उन्हें और उनकी मां कलावती देवी को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

Advertisement

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page