Connect with us

गोरखपुर

जमीन कब्जे के विवाद में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और धमकी का मामला

गोला पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर शुरू की जांच

गोरखपुर।गोला थाना क्षेत्र के रामपुर गड़री गांव में पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप

पीड़िता गीता देवी, पत्नी स्व. रामबहाल पांडेय, ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के टीकोरी लाल और उनके पुत्र संजय उनकी पुस्तैनी जमीन पर आगे बढ़कर जबरन कब्जा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उनके और उनके पुत्र अजय कुमार पांडेय के साथ गाली-गलौज की तथा ईंट-पत्थर लेकर दरवाजे पर चढ़ आए। आरोप है कि दोनों ने उन्हें दौड़ाकर डराने-धमकाने का प्रयास किया।

Advertisement

ग्रामीणों के हस्तक्षेप से टला विवाद

पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। इससे किसी बड़ी घटना से बचाव हो सका।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गोला पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 352, 331 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page