Connect with us

चन्दौली

भामाशाह सम्मान से सम्मानित हुए व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। शासन के निर्देश पर 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस एवं भामाशाह जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समारोह में जिले के प्रमुख व्यापारियों को ‘भामाशाह सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल तथा अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई (आईएएस) और डिप्टी कमिश्नर जीएसटी राम सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया।

इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि को जीएसटी जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने, व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के लिए प्रेरित करने तथा व्यापारी हितों के लिए निरंतर कार्य करने पर ‘भामाशाह सम्मान’ प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि पूरे जिले के व्यापारी समाज का सम्मान है। उन्होंने सम्मानित हुए अन्य सभी व्यापारियों को भी शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कैलाश किशोर पोद्दार, चंद्रेश्वर जायसवाल, रतन लाल, नरेंद्र अरोड़ा, कैलाश जायसवाल, सुमित जायसवाल सहित कई प्रमुख व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी, वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल, जिला उपाध्यक्ष अखिल पोद्दार, चकिया अध्यक्ष विष्णु कुमार तथा बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page