Connect with us

Uncategorized

सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

भोजन बनाने जाते समय जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

घर के दरवाजे पर हुआ हादसा

गाजीपुर | सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा सोनबरसा के मीरपुर गांव में मंगलवार रात सर्पदंश से 50 वर्षीय निर्मला यादव की मौत हो गई। वह शाम करीब सात बजे भोजन बनाने के लिए घर के अंदर जा रही थीं, तभी दरवाजे पर बैठे जहरीले सांप पर उनका पैर पड़ गया। सांप ने उनके पैर में डस लिया।

अस्पताल से वाराणसी रेफर, रास्ते में हुई मौत

महिला की चीख सुनकर उनके पति सोहन यादव और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें अकावस पट्टी भीतरी स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही निर्मला यादव ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतका अपने पीछे पति सोहन यादव और चार बच्चों का परिवार छोड़ गई हैं। सबसे बड़े पुत्र मुलायम और एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे मुकेश (25) और राकेश (21) अविवाहित हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सभी बच्चे घर पहुंचे, जहां मां के निधन से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page