मिर्ज़ापुर
डॉक्टर्स डे पर सीएमओ ने केक काटकर मनाया उत्सव
स्वास्थ्यकर्मियों व पत्रकारों की मौजूदगी में चिकित्सकों को दी गई शुभकामनाएं
उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
मिर्जापुर | में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में उत्साह का माहौल रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. के.के. मिश्रा ने केक काटकर चिकित्सक दिवस का शुभारंभ किया और सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी।
अधिकारियों और कर्मचारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल ओझा, डॉ. मुकेश प्रसाद, अपर शोध अधिकारी सत्यम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने चिकित्सकों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
समाज सेवा के संकल्प के साथ मनाया गया दिवस
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और जनस्वास्थ्य के प्रति उनकी भूमिका की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन सभी के बीच शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।
