Connect with us

मिर्ज़ापुर

जीपीएफ अदालत में वित्तीय नियमों पर अधिकारियों को किया गया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्य कोषाधिकारी की अध्यक्षता में आहरण-वितरण अधिकारियों की बैठक, जीपीएफ, वेतन और उपयोगिता प्रमाण-पत्र से जुड़ी विसंगतियों पर हुई चर्चा

मीरजापुर, 29 जून। मुख्य कोषाधिकारी अनिल कुमार मिश्र एवं महालेखाकार (ऑडिट) दल के निरीक्षण अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभागार में समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) के साथ जीपीएफ अदालत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के 75 डीडीओ एवं उनके प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

Loading...

बैठक में सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) से संबंधित विसंगतियों, एसी/डीसी बिल, प्राप्त सहायक अनुदानों के सापेक्ष उपयोगिता प्रमाण-पत्र, अग्रिम आहरण बिलों के समायोजन, वेतन संबंधी विसंगतियों, जीएसटी एवं आयकर कटौती सहित विभिन्न वित्तीय विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को वित्तीय नियमों के अनुपालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य कोषाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों से वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में महालेखाकार कार्यालय के निरीक्षण अधिकारी प्रतीक राज, सहायक लेखाधिकारी रविकुमार यादव, संजीत कुमार, वरिष्ठ लेखाकार मनीष कुमार, वित्तीय परामर्शदाता (लेखाधिकारी) यादव सुनील भारत, कोषागार लेखाकार संतोष कुमार कन्नौजिया एवं वी.पी. आनंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page