Connect with us

बलिया

भामाशाह जयंती पर सपा कार्यालय में मनाया गया व्यापारी सम्मान दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

सांसद सनातन पाण्डेय ने व्यापारियों को किया सम्मानित, भामाशाह के योगदान को बताया प्रेरणादायक

बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को महान दानवीर एवं राष्ट्रभक्त भामाशाह की जयंती “व्यापारी सम्मान दिवस” के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

व्यापारियों के योगदान की सराहना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद सनातन पाण्डेय ने व्यापारियों के समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनके योगदान को सम्मान देना आवश्यक है।

व्यापारियों का हुआ सम्मान

Advertisement

समारोह के दौरान जनपद के व्यापारियों अशोक कुमार, सत्यनारायण वर्मा, विजय कुमार, विकास गुप्ता, राजू वर्मा एवं उमेश चंद्र सर्राफ को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

संगठन के पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव बीरबल राम, विधानसभा नेता साथी रामजी गुप्ता, विकेश सिंह ‘सोनू’, शशिकांत चतुर्वेदी, अनिल राय, नीरज सिंह ‘गुड्डू’ सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा व्यापारी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजक ने जताया आभार

कार्यक्रम के आयोजक एवं सपा प्रदेश सचिव सुनील सर्राफ ने सभी अतिथियों, व्यापारियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए भामाशाह के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page