गाजीपुर
बरेसर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
मारपीट और धमकी के मामलों में वांछित अभियुक्तों पर कार्रवाई
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने सोमवार को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
तीनों आरोपी माटा गांव के निवासी
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/जेएम कक्ष संख्या-3, मुहम्मदाबाद द्वारा जारी वारंट के आधार पर ग्राम माटा निवासी अजय राम पुत्र दशरथ को गिरफ्तार किया। इसके अलावा जेएम-3 न्यायालय से जारी दूसरे वारंट के तहत कृष्णा रावत पुत्र मेवालाल रावत तथा भिखु पुत्र मिटू रावत को भी उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों वारंटी मारपीट, बलवा, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मामलों में न्यायालय से वांछित चल रहे थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
