Connect with us

गाजीपुर

मतदेय स्थलों के सत्यापन को लेकर 1 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राइफल क्लब में जुटेंगे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि

गाजीपुर। मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में 1 जुलाई को गाजीपुर में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे।

राइफल क्लब में होगी बैठक

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के बाद राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के लिए 1 जुलाई 2026 को अपराह्न 3:45 बजे राइफल क्लब, गाजीपुर में बैठक आयोजित की गई है।

राजनीतिक दलों से सहभागिता की अपील

Advertisement

बैठक में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं मंत्रियों से स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया गया है। बैठक में मतदेय स्थलों के सत्यापन से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page