Connect with us

गाजीपुर

जर्जर विद्युत पोल बने जानलेवा, ग्रामीणों ने दी अनशन की चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के नीचे रहने को मजबूर ग्रामीण, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के कुंडेसर स्थित बदौली पंप कैनाल नहर पर लगे जर्जर विद्युत पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। वर्षों पुराने पांच लोहे के पोल पूरी तरह जंग खाकर कमजोर हो चुके हैं, जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने बिजली विभाग पर लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

33 हजार वोल्ट की लाइन गुजरने से बढ़ा खतरा

ग्रामीणों के अनुसार इन पोलों पर 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। बदौली नहर के पास रहने वाले विद्यासागर यादव, टुनू राजभर, शिवसागर, दशरथ मास्टर, मंजेय राजभर और श्री नारायण के घरों के सामने लगे पोल नीचे से आधे से अधिक जंग खाकर कमजोर हो चुके हैं और कभी भी गिर सकते हैं।

Advertisement

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी कई बार मौके का निरीक्षण कर फोटो लेकर लौट चुके हैं, लेकिन आज तक पोल बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन भी बंद मिला।

ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

बिजली विभाग की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने जर्जर पोलों को तत्काल बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे अनशन और धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page