Connect with us

मिर्ज़ापुर

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार, संयुक्त प्रयासों पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

1 जुलाई से विशेष अभियान, 11 जुलाई से दस्तक अभियान के तहत घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

मीरजापुर।जमालपुर ब्लॉक सभागार में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी रक्षिता सिंह ने की। इस दौरान पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम प्रधानों के साथ संयुक्त कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ग्राम प्रधानों की उपस्थिति कम रहने पर भी चिंता व्यक्त की गई। अधिकारियों ने कहा कि जनभागीदारी के बिना संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाना संभव नहीं है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. राजन सिंह ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही 11 जुलाई से दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी तथा संभावित रोगियों की पहचान कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।

उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं जलजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वच्छ पेयजल का उपयोग, आसपास साफ-सफाई बनाए रखना तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकना अत्यंत आवश्यक है।

Advertisement

खंड विकास अधिकारी ने सभी विभागों से समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर जागरूकता और सक्रिय सहभागिता से ही संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

बैठक में एडीओ पंचायत पुरेंद्र चंद्र, ग्राम सचिव कमलेश पाल, अरुण सिंह, चंदन गुप्ता, दीपक यादव, पंचायत सहायक अल्का कुमारी, रवि दुबे एवं अंजली गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page