Connect with us

गाजीपुर

घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पड़ोसियों ने समय रहते पाया काबू

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज बाजार में बड़ा हादसा टला

सीढ़ी के पास लगी आग से मचा हड़कंप

नंदगंज-गाजीपुर। नंदगंज बाजार स्थित पारस गली के पास शनिवार को करीब 11 बजे माधुरी मद्धेशिया के मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग मकान की ऊपरी मंजिल पर सीढ़ी के पास लगी, जिससे वहां रखा सामान जलने लगा और धुआं फैल गया।

स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बुझाई आग

धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में सहयोग किया।

Advertisement

बड़ा हादसा टला, मामूली नुकसान

आग लगने से लगभग दो से तीन हजार रुपये के सामान का नुकसान हुआ। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया, वरना आग नीचे के हिस्से तक पहुंचकर अधिक नुकसान कर सकती थी।

पीड़िता का जीवनयापन दुकान से

मकान स्वामिनी माधुरी मद्धेशिया चाय-समोसा आदि की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page