Connect with us

मिर्ज़ापुर

राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर मिर्जापुर में खुशी

Published

on

Loading...
Loading...

कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई, 2027 में संगठन को मजबूत करने का जताया विश्वास

मिर्जापुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मिर्जापुर के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष कर कांग्रेस अपना जनाधार फिर से मजबूत करेगी।

अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने भी राजेंद्र पाल गौतम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे, शशिभूषण दुबे ‘पथिक’, पूर्व चेयरमैन दीपचंद्र जैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद, छोटे खान, दुर्गा प्रसाद चौधरी, गुलाबचंद पांडेय, रमेश प्रजापति, पप्पू, कृष्ण गोपाल चौधरी, अंकुर श्रीवास्तव, रामनाथ दुबे, कपिल सोनकर, शकील अहमद, इश्तियाक अंसारी, कैलाश प्रजापति, आनंद त्रिपाठी, राजेंद्र विश्वकर्मा, राम लखन मास्टर, द्वारिका पाल, रविशंकर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, कुंज बिहारी उपाध्याय, रामराज भारती, कन्हैया लाल पाठक, विजय कुमार, विजय दुबे, संदीप तिवारी, डॉ. दिनेश चौधरी, अमरनाथ पांडेय, रितेश मिश्रा, डिंपू यादव, अश्वनी दुबे, शिवशंकर पांडेय, डॉ. छवि राजपाल, दुर्गेश पांडेय और रामकृपाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page