Connect with us

बलिया

वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वृद्धजनों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

बलिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्रवाई

बलिया। माननीय उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन में 27 जून 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी द्वारा गड़वार स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया गया।

रहन-सहन और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई

निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से उनके रहन-सहन, खान-पान एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वृद्धजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement

साथ ही जिला चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य एवं अस्थि रोग जांच शिविर आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए।

विधिक सहायता और जागरूकता कार्यक्रम

निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी भी प्रदान की गई। इसी क्रम में वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ‘माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007’ सहित वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page