Connect with us

गाजीपुर

प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर में नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों का हुआ टीकाकरण, स्वास्थ्य टीम ने किया जागरूक

गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं छोटे बच्चों का निर्धारित टीकाकरण किया गया। साथ ही लाभार्थियों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

Loading...

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों को बताया कि समय पर सभी आवश्यक टीके लगवाने से बच्चों को कई गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। साथ ही गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व के लिए भी नियमित टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।

टीकाकरण सत्र के दौरान एएनएम पूनम, आशा कार्यकर्ता माया सिंह एवं सीमा चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुमन चौहान तथा संध्या खरवार ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी लाभार्थियों से अगली निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर टीकाकरण अवश्य कराने की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page