Connect with us

गाजीपुर

खुले में रखा ट्रांसफार्मर दे रहा बड़े हादसे को न्योता

Published

on

Loading...
Loading...

प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री से सटा 400 केवीए ट्रांसफार्मर, सुरक्षा इंतजाम न होने से ग्रामीणों में चिंता

गाजीपुर। भीमापार विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत सैदपुर-बहरियाबाद-चिरैयाकोट प्रमुख मार्ग पर स्थित मखदुमपुर बाजार में सड़क किनारे खुले में रखा 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। यह ट्रांसफार्मर प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर बसही की बाउंड्री वॉल से सटाकर स्थापित किया गया है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर मुख्य मार्ग से महज एक-दो फीट की दूरी पर फुटपाथ पर रखा गया है। विद्यालय के समीप होने के कारण स्कूली बच्चों की पहुंच भी इसके काफी करीब रहती है। इसके बावजूद विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली अथवा कंटीले तार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार उपखंड अधिकारी सहित विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन निरीक्षण के बाद केवल आश्वासन मिला और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Advertisement

बताया गया कि ट्रांसफार्मर से जुड़े 11 केवी एवं 440 वोल्ट के विद्युत तार भी खुले में हैं, जबकि अर्थिंग का तार सड़क किनारे पड़ा हुआ है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों, राहगीरों और पशुओं के लिए हमेशा खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने समाचार के माध्यम से विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से जनहित में तत्काल ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा घेरा, जाली एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page