Connect with us

वाराणसी

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश में बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत फूलपुर पुलिस की कार्रवाई

अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी। घटना शुक्रवार दोपहर की है।

सहायक पुलिस आयुक्त प्रशान्त सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नेवादा स्थित नर्मदेश्वर हॉस्पिटल के पास एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिकेत कुमार सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह उर्फ गामा, निवासी ग्राम गड़खरा (डंगराडीह), थाना सिंधौरा के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, सिपाही राकेश सरोज, गौरव पाण्डेय और अमन कुमार शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page