Connect with us

मिर्ज़ापुर

अपना दल (एस) ने मनाई राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

जिलाध्यक्ष बोले- शिक्षा और 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था कर शाहूजी महाराज ने रखी सामाजिक न्याय की नींव

मिर्जापुर। अपना दल (एस) की ओर से शुक्रवार को आरक्षण के जनक, महान समाज सुधारक एवं वंचितों के हितैषी राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। भरुहना स्थित पटेल चौक पर सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंजी. राम लौटन बिंद ने की। उन्होंने कहा कि राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज एक दूरदर्शी शासक और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जाति-पंथ से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लिए शिक्षा के द्वार खोले तथा वर्ष 1902 में कोल्हापुर रियासत में पिछड़े और कमजोर वर्गों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी।

उन्होंने कहा कि शाहूजी महाराज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों से प्रेरित थे और जीवनभर शोषित, वंचित एवं पिछड़े समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहे। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Advertisement

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर प्रदेशभर में शाहूजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए पार्टी निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान उन्होंने आगामी 2 जुलाई को पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती “जन स्वाभिमान दिवस” के रूप में लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, छात्र मंच के जिलाध्यक्ष विकास मौर्य, नमिता केसरवानी, मनीषा सिंह, उमाशंकर सोनी, राजेश मौर्य, अर्जुन सोनकर, आरिफ अली मंसूरी, राहुल ओझा, अनुज कुमार मौर्य, विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page