Connect with us

मिर्ज़ापुर

सपा ने मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती, सामाजिक न्याय और आरक्षण पर दिया जोर

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में सामाजिक न्याय के प्रणेता राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में उनके सामाजिक सुधारों, शिक्षा और आरक्षण के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया।

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि 26 जून 1874 को कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में जन्मे छत्रपति शाहूजी महाराज ने शोषित, वंचित, पिछड़े और दलित वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने बाल विवाह का विरोध किया तथा विधवा विवाह और अंतर्जातीय विवाह का समर्थन कर समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए।

Loading...

गोष्ठी का संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष रवि सोनकर ने कहा कि शाहूजी महाराज ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर पिछड़े एवं वंचित वर्ग के लिए प्राथमिक शिक्षा, गरीब विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क शिक्षा और छात्रावास की व्यवस्था सुनिश्चित की। उन्होंने अपने राज्य में सबसे पहले पिछड़े और वंचित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी।

कार्यक्रम में एडवोकेट सुरेन्द्र बहादुर सिंह, आशीष यादव, अशोक यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, बलराम यादव, रवि सोनकर, रामजी यादव, रमाशंकर कोल, अभय यादव, मनोज चौहान, वीरेन्द्र यादव और रमाकांत यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page