Connect with us

मिर्ज़ापुर

धौरहरा पंचायत सचिवालय में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुन समाधान के दिए निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

जिगना (मिर्जापुर)। विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत सचिवालय धौरहरा (राजस्व ग्राम बैदपुर) में शुक्रवार को शासन के “गांव की समस्या, गांव में समाधान” अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पति अवधेश कुमार, नोडल अधिकारी अरुण मिश्रा, ग्राम सचिव राजेश कुमार गौतम तथा पंचायत सहायक कविता देवी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Loading...

चौपाल के दौरान विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत छह आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि 22 नए आवासों के लिए सर्वेक्षण किया गया है। इसके अलावा 14 शौचालयों का निर्माण पूरा होने तथा नए शौचालयों के लिए आवेदन प्राप्त होने की जानकारी भी दी गई।

ग्रामीणों ने पेयजल, आवास और अन्य स्थानीय समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस पर संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का गांव स्तर पर ही निस्तारण करना और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाना है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page