Connect with us

मिर्ज़ापुर

बड़ी ताजिया की जियारत में उमड़ी अकीदत, छोटे खान बोले— इमाम हुसैन का संदेश है जुल्म के खिलाफ डटकर खड़ा होना

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। मुहर्रम की रात फत्तेखान के बाड़ा स्थित बड़ी ताजिया की जियारत अकीदत और एहतराम के साथ की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’ ने इमाम हुसैन की शहादत को इंसाफ, सत्य और जुल्म के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बताया।

बड़ी ताजिया के सदर अरशद खान के साथ जियारत करने पहुंचे मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’ ने कहा कि मोहर्रम अकीदत, सब्र और कुर्बानी का महीना है। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने अन्याय और अत्याचार के सामने कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने दीन और इंसानियत की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार की कुर्बानी दे दी, लेकिन जुल्म के सामने सिर नहीं झुकाया।

Loading...

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम के अवसर पर ऐसे आयोजन किए जाएं जिनसे किसी को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मोहर्रम का उद्देश्य इमाम हुसैन की शहादत को याद करना और उनके बताए सत्य, न्याय तथा मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना है।

इस अवसर पर बड़ी ताजिया के सदर अरशद खान, सोनावर खान, मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’, राजेश चौरसिया, अशफाक अहमद खान, नेमत खान गुड्डू, हाफिज वजीर साहब, फरहान खान, बबलू, अशरफ खान, इरफान, हुसैन, फैज, हैदर सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page