Connect with us

बड़ी खबरें

चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार आरोपियों से रात भर हुई पूछताछ, दोबारा पहुंची एसआईटी

Published

on

Loading...
Loading...

एफआईआर के बाद आठ आरोपी गिरफ्तार, साक्ष्यों के संकलन में जुटी जांच टीम**

एसआईटी रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल, मामले की हर पहलू से हो रही जांच**

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रदेश सरकार को एसआईटी की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब मामले की आगे की जांच के लिए एसआईटी की टीम एक बार फिर अयोध्या पहुंच गई है।

सूत्रों के अनुसार एसआईटी टीम मामले से जुड़े साक्ष्यों का परीक्षण करने, संबंधित अभिलेखों की जांच तथा आवश्यक पूछताछ के लिए अयोध्या पहुंची है। टीम पूरे प्रकरण की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर अयोध्या में लगातार हलचल बनी हुई है। एसआईटी की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। वहीं, प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page