Connect with us

मिर्ज़ापुर

भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष को लेकर बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

23 जून से 6 जुलाई तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम, लोकतंत्र और राष्ट्रवाद पर हुई चर्चा

आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, बरौधा कचार स्थित सभागार में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भारत की अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उनकी 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में संस्मरण पक्ष मनाया जा रहा है, जो 23 जून (बलिदान दिवस) से 6 जुलाई (जन्म जयंती) तक चलेगा।

आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

बैठक में 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल को याद करते हुए वक्ताओं ने इसे भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल लागू कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि उस दौरान समाचार पत्रों पर सेंसरशिप लगाई गई, विपक्षी नेताओं को जेल भेजा गया और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ। जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मोरारजी देसाई और जॉर्ज फर्नांडिस सहित हजारों नेताओं को गिरफ्तार किया गया था।

लखनऊ अग्निकांड के मृत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

बैठक के दौरान लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड में दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम पर हुई चर्चा

बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (ऑनलाइन कार्यकर्ता प्रशिक्षण) को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया, जबकि अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र नारायण सिंह रहे।

ये रहे उपस्थित

बैठक में जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, गौरव ऊमर, इंद्र कुमार सिंह, बैजनाथ प्रजापति, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री रवि शंकर पांडेय, डॉ. सी.एल. बिंद, जिलामंत्री संध्या पटेल, वीरेंद्र प्रताप यादव, रोहित त्रिपाठी, पूनम चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, मीडिया सह प्रभारी विजय शक्ति दूबे, रतन कुमार सिंह, शुभम जायसवाल सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं अभियान संयोजक उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page