Connect with us

गाजीपुर

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर, 24 जून 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का जून माह का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खोला गया तथा वहां रखी निर्वाचन सामग्री का अवलोकन कराया गया।

जिलाधिकारी ने ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विपिन कुमार तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इनमें भारतीय जनता पार्टी से राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस पार्टी से रविकांत राय, बहुजन समाज पार्टी से सुभाष राम (सिपाही) तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा शामिल रहे।

Advertisement

जिला प्रशासन ने बताया कि ईवीएम गोदाम का नियमित निरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से किया जाता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page