गाजीपुर
प्रदेश स्तरीय तैराकी चयन ट्रायल 25 जून को नेहरू स्टेडियम में
जूनियर बालक-बालिकाओं के लिए होगा चयन, सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रतियोगिता
इच्छुक खिलाड़ी सुबह 9 बजे तक जमा करें प्रविष्टि
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वावधान में जूनियर बालक एवं बालिकाओं की तैराकी प्रतियोगिता के प्रदेश स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स का आयोजन 25 जून 2026 को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा।
आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य
जिला खेल कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक खिलाड़ी 25 जून को प्रातः 9 बजे तक अपनी प्रविष्टि जमा कर सकते हैं। प्रतिभागियों को फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
2008 से 2011 के बीच जन्मे खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग-1 के अंतर्गत वर्ष 2008 एवं 2009 में जन्मे 17 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। वहीं जूनियर वर्ग-2 में वर्ष 2010 एवं 2011 में जन्मे 15 से 16 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अवसर दिया जाएगा।
फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रैस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई इवेंट शामिल
प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल (50, 100, 200, 400, 800 एवं 1500 मीटर), बैक स्ट्रोक (50, 100 एवं 200 मीटर), ब्रैस्ट स्ट्रोक (50, 100 एवं 200 मीटर) तथा बटरफ्लाई स्ट्रोक (50, 100 एवं 200 मीटर) की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
इसके अलावा 200 एवं 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले, 4×100 मीटर एवं 4×200 मीटर फ्री स्टाइल रिले तथा 4×100 मीटर मेडले रिले प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।
चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जनपद का प्रतिनिधित्व
जिला खेल कार्यालय ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। चयनित खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
