Connect with us

गाजीपुर

पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए निःशुल्क ‘ओ’ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम और आयु 35 वर्ष से कम होना आवश्यक

गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पात्रता की निर्धारित की गई शर्तें

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये से कम होनी चाहिए तथा आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी जनपद का मूल निवासी, बेरोजगार तथा किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं कर रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

Advertisement

16 जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जो 10 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in अथवा backwardwelfareup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के बाद हार्डकॉपी जमा करना जरूरी

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर उसकी दो प्रतियों के साथ सभी आवश्यक अभिलेख संलग्न कर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, गाजीपुर में 10 जुलाई 2026 सायं 5 बजे तक जमा करना होगा।

आवेदन के साथ आय एवं जाति प्रमाण पत्र (जो बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की वेबसाइट पर उपलब्ध हों), हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से करें संपर्क

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज समस्त विवरणों की शुद्धता का पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित आवेदक का होगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, गाजीपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page