Connect with us

मिर्ज़ापुर

पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, सीएचसी में भर्ती

Published

on

Loading...
Loading...

घरेलू कहासुनी से क्षुब्ध होकर चूहे मारने की दवा का किया सेवन

उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य, चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी

मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो स्थित मडईपुर कस्बे में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने कथित रूप से चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

कहासुनी के बाद उठाया कदम

मडईपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सरिता, पत्नी रामसूरत, का किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद हो गया। बताया जाता है कि पति द्वारा डांट-फटकार लगाए जाने के बाद वह क्षुब्ध हो गई और चूहे मारने की दवा खा ली।

उल्टियां होने पर परिजनों को हुई जानकारी

जहर का सेवन करने के बाद महिला अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसे लगातार उल्टियां होने लगीं और वह अचेत हो गई। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने तत्काल उसे सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया।

Advertisement

चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी

सीएचसी राजगढ़ के चिकित्सक डॉ. संत लाल ने बताया कि महिला को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है और चिकित्सकीय निगरानी में आवश्यक देखभाल की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page