बलिया
दीप प्रज्ज्वलित कर मासूम बच्चों को दी गई श्रद्धांजलि
लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की स्मृति में आयोजित हुई शोक सभा
दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में लगी आग की घटना में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की स्मृति में नगर के उमा पैलेस-2 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन रौशन सिंह “चंदन” के नेतृत्व में किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त की गई गहरी संवेदना
दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की उठी मांग
इस अवसर पर महिला नेत्री प्रियंका सिंह पाल ने हादसे में मृत बच्चों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
दो मिनट का मौन रखकर किया स्मरण
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने शहीद मासूम बच्चों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया तथा दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में बीणा सिंह, अधिवक्ता अवनीश पाल, स्वामीनाथ यादव, ब्रह्मदेव शर्मा, जयप्रकाश सिंह, बबुना शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, जीतू गुप्ता, टीकाराम, बसंत, अनुज, अमन, अंश शर्मा, पिंटू कुमार सहित अन्य लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत बच्चों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
