Connect with us

वाराणसी

गंगा में कथित नॉनवेज पार्टी मामला: पांच आरोपितों को मिली जमानत

Published

on

Loading...
Loading...

अदालत ने 20-20 हजार रुपये के बंधपत्र पर रिहाई का दिया आदेश

वाराणसी | मां गंगा में नाव पर कथित रूप से नॉनवेज पार्टी और शराब सेवन के वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार पांच आरोपितों को अदालत से जमानत मिल गई है। कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय की अदालत ने सभी आरोपितों को 20-20 हजार रुपये की दो-दो जमानतें और बंधपत्र दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया।

कौन-कौन आरोपी हुए रिहा

जमानत पाने वालों में सूजाबाद पड़ाव (रामनगर) निवासी दीपक कुमार, नाव चालक अजय साहनी, डोमरी निवासी अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद और राहुल साहनी शामिल हैं। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विकास सिंह ने अदालत में आरोपितों का पक्ष रखा।

वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला

Advertisement

मामले के अनुसार, बीते दिनों सोशल मीडिया पर गंगा नदी में नाव पर नॉनवेज पार्टी और शराब सेवन का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई थी। इसके बाद पुलिस की सर्विलांस टीम ने जांच कर वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की और पांचों को गिरफ्तार किया गया। संबंधित नाव को भी सीज कर दिया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया तथ्य

सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार, जांच में यह पाया गया कि मानमंदिर घाट क्षेत्र का यह वीडियो लगभग छह माह पुराना है। पहचान के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 16 मार्च को भी गंगा में इसी तरह का एक वीडियो वायरल होने पर कोतवाली पुलिस ने 14 युवकों को गिरफ्तार किया था। उस मामले में आरोपितों को बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page