Connect with us

बलिया

दूसरे प्रयास में मिली सफलता, प्रभात रंजन मिश्रा बने राजस्व अधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया फेफना और परिवार का मान

मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन से हासिल की सफलता, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

फेफना(बलिया)। क्षेत्र के होनहार युवा प्रभात रंजन मिश्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राजस्व अधिकारी (रेवेन्यू ऑफिसर) के पद पर चयनित होकर फेफना क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।

फेफना निवासी प्रभात रंजन मिश्रा, शिवनाथ मिश्रा के पुत्र हैं। उन्होंने बीपीएससी परीक्षा के दूसरे प्रयास में यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। प्रभात ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त करने के बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई नागाजी इंटरमीडिएट कॉलेज, माल्देपुर से पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने रामस्वरूप मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज, लखनऊ से बीटेक की डिग्री हासिल की।

इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी करने के बाद प्रभात ने लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। लगातार परिश्रम, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग के बल पर उन्होंने दूसरे ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर राजस्व अधिकारी का पद प्राप्त किया।

Advertisement

प्रभात तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता शिवनाथ मिश्रा डिग्री कॉलेज में अध्यापक रह चुके हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। प्रभात ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के संस्कार, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा निरंतर मेहनत को दिया है।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रभात रंजन मिश्रा की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जो यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page