Connect with us

गाजीपुर

विकास प्रदर्शनी में उमड़ रही लोगों की भीड़, सरकारी योजनाओं की ले रहे जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत रायफल क्लब में आयोजित है चार दिवसीय प्रदर्शनी

गाजीपुर | 20 जून केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक संचालित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गाजीपुर द्वारा रायफल क्लब परिसर में आयोजित चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

12 वर्षों की उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित

प्रदर्शनी में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को आकर्षक और जानकारीपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं और विकास यात्रा से अवगत कराना है।

विकास परियोजनाओं और आधारभूत संरचना पर विशेष फोकस

Advertisement

प्रदर्शनी में युवा, महिला, किसान, गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के साथ-साथ प्रदेश में विकसित हो रही आधारभूत संरचना, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, डिजिटल गवर्नेंस, हरित ऊर्जा, तकनीकी विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाले कार्यक्रमों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी मिला स्थान

प्रदर्शनी में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, वाराणसी का श्री काशी विश्वनाथ धाम तथा प्रयागराज महाकुंभ सहित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है।

इसके अलावा कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण तथा विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन से संबंधित जानकारियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र

Advertisement

प्रदर्शनी स्थल पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कटआउट के साथ आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में आगंतुक फोटो खिंचवा रहे हैं। सूचना विभाग गाजीपुर द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।

विभिन्न विभागों ने लगाए जागरूकता स्टॉल

प्रदर्शनी में जिला उद्योग एवं ग्रामोद्योग विभाग, उद्योग विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, डाक विभाग, पुलिस विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग तथा पशुपालन विभाग सहित कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।

इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

Advertisement

प्रदर्शनी में संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और यह कार्यक्रम प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं।

प्रदर्शनी का आयोजन 21 जून 2026 तक रायफल क्लब परिसर में जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page