Connect with us

गाजीपुर

सदर विधायक के पैतृक गांव जलालाबाद में बिजली संकट, भीषण गर्मी में उपभोक्ता बेहाल

Published

on

Loading...
Loading...

लो वोल्टेज और बार-बार फाल्ट से बढ़ी परेशानी, नियमित आपूर्ति की मांग

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। सदर विधायक जयकिशन साहू के पैतृक गांव एवं जलालाबाद कस्बे में पिछले एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। लो वोल्टेज और बार-बार फाल्ट की समस्या के चलते भीषण गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

42 डिग्री तापमान में बढ़ी मुश्किलें

क्षेत्र में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बीच अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली संकट के कारण पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं।

दिन में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है, जबकि रात के समय बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है।

शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान

कस्बा निवासी शिक्षक दिनेशचंद्र पांडेय और गोपाल गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर से निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश जारी होने के बावजूद क्षेत्र की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी संबंधित कर्मचारी और अधिकारी समस्या के स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि लो वोल्टेज और बार-बार आने वाले फाल्ट की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए तथा जलालाबाद कस्बे और आसपास के गांवों में नियमित एवं सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page