Connect with us

वाराणसी

एसीपी प्रतीक चौहान को भावभीनी विदाई, प्रशांत सिंह का स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

तहसील परिसर में वकीलों व कर्मचारियों ने आयोजित किया सम्मान समारोह

कानून-व्यवस्था में योगदान को सराहा, नए एसीपी ने बेहतर पुलिसिंग का भरोसा दिलाया

पिंडरा (वाराणसी)। तहसील परिसर में वकीलों एवं कर्मचारियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में स्थानांतरित एसीपी प्रतीक चौहान को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नवागत एसीपी प्रशांत सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इससे पूर्व बाबतपुर स्थित बनारस किला में पुलिस अधिकारियों ने एसीपी प्रतीक चौहान को विदाई दी, जिसमें डीसीपी नीतू कादयान सहित सर्किल के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह के दौरान पूर्व महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने एसीपी प्रतीक चौहान को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट पंधारी यादव ने नवागत एसीपी प्रशांत सिंह का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

वक्ताओं ने एसीपी प्रतीक चौहान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, आमजन की समस्याओं के समाधान तथा पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

इस अवसर पर नवागत एसीपी प्रशांत सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा, पारदर्शी कार्यशैली और प्रभावी पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री सुधीर कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, जवाहरलाल वर्मा, गुड्डू खां, अजय गुप्ता, संतलाल, संतोष सिंह, श्याम सुंदर पटेल, आलोक कुमार, दीपक सैनी, पुष्पेंद्र कुमार एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा फूलपुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, बड़ागांव इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह तथा एसीपी कार्यालय के समस्त कर्मचारी भी समारोह में मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page