Connect with us

गाजीपुर

पीजी कॉलेज में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून तक बढ़ी

Published

on

Loading...
Loading...

स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को राहत

कॉलेज प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की बढ़ाई समय सीमा

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज), गाजीपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जून 2026 कर दी है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 थी, लेकिन छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे 10 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 25 जून तक महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा निर्धारित प्रवेश शुल्क भी जमा कर सकते हैं।

समय पर आवेदन करने की अपील

Advertisement

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि तिथि विस्तार का उद्देश्य उन अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करना है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे।

उन्होंने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें तथा प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, प्रवेश परीक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों से संबंधित अद्यतन जानकारी समय-समय पर महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाती रहेगी। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page