Connect with us

गाजीपुर

अमर शहीद शेषनाथ यादव का 28वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

शौर्य सैनिक संगठन ने दी सैल्यूट सलामी, सैकड़ों लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

शहीद की वीरता और बलिदान को याद कर भावुक हुए परिजन व गणमान्य नागरिक

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के धरवां स्थित शहीद शेषनाथ पार्क में सोमवार को कारगिल वीर अमर शहीद शेषनाथ यादव का 28वां शहादत दिवस श्रद्धांजलि समारोह के रूप में पूरे सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में शौर्य सैनिक संगठन के दर्जनों पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सैल्यूट सलामी दी और उनके बलिदान को
नमन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद शेषनाथ यादव की आदमकद प्रतिमा पर उनकी पत्नी श्रीमती सरोज यादव, पुत्र शिवा यादव तथा अन्य परिजनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित गणमान्य नागरिकों, पूर्व सैनिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

गाजीपुर की वीर भूमि को किया याद

समारोह के मुख्य अतिथि कैप्टन सुब्बा यादव ने कहा कि गाजीपुर बलिदानियों की धरती है। देश को जब भी आवश्यकता पड़ी, यहां के वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए राष्ट्र की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि शहीद शेषनाथ यादव की शहादत सदैव प्रेरणा देती रहेगी और क्षेत्रवासियों को उन पर गर्व है।

विशिष्ट अतिथि एवं गाजीपुर समाचार के संपादक संजय कुमार ने कहा कि शेषनाथ यादव ने अपनी वीरता और देशभक्ति से जनपद का नाम गौरवान्वित किया। उन्होंने शहीद की पत्नी सरोज यादव के संघर्ष और त्याग का भी उल्लेख करते हुए उन्हें साहस और धैर्य की मिसाल बताया।

शौर्य और बलिदान को किया नमन

Advertisement

शौर्य सैनिक संगठन तथा गोरखा रेजीमेंट से जुड़े सैनिकों ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद शेषनाथ यादव की वीरता, शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण को गाजीपुर सदैव याद रखेगा। वक्ताओं ने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, सत्या यादव, राजेश यादव, सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के निदेशक गोरख यादव तथा सन फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक हीरा यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देना गौरव की बात है और यह सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं होता।

पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में शहीद की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए करीब सौ से अधिक सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर शहीद के बड़े भाई काशी यादव, छोटे भाई हरिहर यादव, अमर शेषनाथ इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक सुमिरन यादव, अवकाश प्राप्त तहसीलदार महादेव यादव, नगीना यादव, हंसा यादव, पुष्पा यादव, राजा यादव, सुमंत यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन सूबेदार मेजर शिवकुमार ने किया। शौर्य सैनिक संगठन की फौजी टीम की उपस्थिति और सैन्य परंपरा के अनुरूप आयोजित श्रद्धांजलि ने पूरे समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page