Connect with us

गाजीपुर

गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से सांड की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, तीन दिन से गिरा पड़ा था पोल

सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, बड़ा हादसा टलने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र के खैराबारी विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत गोड़ी गांव स्थित राजकीय विद्यालय के पास गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक सांड की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने इस मामले में विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन पूर्व आई आंधी में बिजली का पोल गिर गया था। पोल गिरने के बाद भी तारों में करंट प्रवाहित होता रहा। गुरुवार रात एक सांड करंटयुक्त तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि गिरे हुए पोल और तारों की सूचना कई बार विद्युत विभाग को दी गई थी, लेकिन विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद करने या मरम्मत कराने की कोई पहल नहीं की। समय रहते कार्रवाई हो जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि सौभाग्य से कोई व्यक्ति इन तारों की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद गांव में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई।

मामले में संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं करीमुद्दीनपुर विद्युत उपखंड के एसडीओ विजय कन्नौजिया ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गिरे हुए पोल और तारों को जल्द ठीक कराया जाएगा।

ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में विद्युत विभाग तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि या दुर्घटना से बचा जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page