Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जीएसटी अधिकारी के घर चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

ऊंदी ताल के पास शिवपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, पैर में गोली लगने से दबोचा गया बदमाश

करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में थी तलाश, साथी समेत हथियार और बाइक बरामद

वाराणसी। कमिश्नरेट के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित ऊंदी ताल के पास शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। शिवपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी को घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे ऊंदी ताल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ने भागने का प्रयास किया और खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी

Advertisement

बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी विशाल के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि उसका साथी रोहित भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोहित को भी कुछ दूरी पर दबोच लिया।

घायल विशाल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 12 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

जीएसटी अधिकारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का मुख्य आरोपी

पूछताछ में सामने आया है कि विशाल हाल ही में शिवपुर थाना क्षेत्र में एक जीएसटी अधिकारी के आवास पर हुई करोड़ों रुपये की चोरी की घटना का मुख्य आरोपी है। पुलिस के मुताबिक उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।

तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद

Advertisement

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर चोरी के माल की बरामदगी के साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी संभव हो सकेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अपराधियों के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page