गाजीपुर
भुड़कुड़ा पुलिस की कार्रवाई: दो युवक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
जखनिया (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस ने दो युवकों को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार गुरुवार को उपनिरीक्षक रणजीत सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक मुसाफिर यादव के भट्ठे के पास तिराहे पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
दो तमंचे और कारतूस बरामद
तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 315 बोर के दो अवैध देशी तमंचे तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
- अन्जेश कुमार (20 वर्ष) पुत्र सुरेश राम, निवासी सदरजहाँपुर (ताजपुर), थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर।
- अरमान अंसारी (22 वर्ष) पुत्र असरफ अंसारी, निवासी माखनपुर सदरजहापुर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर।
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह एवं उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव सहित भुड़कुड़ा थाना पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
