Connect with us

गोरखपुर

निर्माणाधीन मकान के सामने खड़ी बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

रात में छत निर्माण कार्य के दौरान खड़ी थी बाइक, सुबह गायब मिली

पीड़ित की तहरीर पर गोला पुलिस जांच में जुटी

गोला बाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के रेमा गांव में निर्माणाधीन मकान के सामने खड़ी एक बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर गोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेमा गांव निवासी राजकुमार यादव पुत्र रामानंद यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 5 जून 2026 को वह बर्रा चौराहे से लगभग 200 मीटर उत्तर दिशा स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर छत का कार्य करा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 52 Z 9023 मकान के सामने खड़ी कर दी थी।

पीड़ित के अनुसार देर रात तक निर्माण कार्य चलता रहा, जिसके बाद वह सोने चले गए। अगले दिन सुबह करीब 5:30 बजे जब वह उठे तो उनकी बाइक निर्धारित स्थान से गायब थी। काफी खोजबीन और आसपास पूछताछ के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।

Advertisement

बाइक चोरी होने की पुष्टि होने पर राजकुमार यादव ने थाना गोला में तहरीर देकर वाहन बरामद करने तथा अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

पुलिस कर रही जांच

गोला थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल कर रही है तथा संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page