Connect with us

गोरखपुर

नर्रे चौराहे पर मिला अधेड़ का शव, घंटों बाद हुई पहचान, इलाके में सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

गगहा क्षेत्र में शराब दुकान के पास मिला शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

गोलाबाजार (गोरखपुर) । गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे चौराहे पर शनिवार को देशी शराब की दुकान के पास खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी देर तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी, जिससे मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

बाद में शव की पहचान उसके साले द्वारा किए जाने के बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसड़ी निवासी
सुनील कुमार (44) पुत्र रामबहाल के रूप में हुई है।

Advertisement

घटना का विवरण

स्थानीय जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे सुनील कुमार शराब की दुकान के पास खेत में गिरा पड़ा मिला। आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा, लेकिन पहचान न होने के कारण काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

कुछ समय बाद सकरी निवासी मृतक के साले राजनाथ ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की, जिसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

मानसिक तनाव और शराब सेवन की बात

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पिछले तीन दिनों से लगातार नर्रे चौराहे की देशी शराब दुकान पर आता-जाता था और शराब का सेवन कर रहा था।

Advertisement

वहीं परिजनों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले उसकी पुत्री गोल्डी का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में था और अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा था।

पुलिस कार्रवाई

मृतक के भाई धर्मराज ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि पुत्री की मौत के बाद वह काफी परेशान चल रहा था और शराब पीने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना पुलिस का बयान

Advertisement

थाना प्रभारी गगहा राजकुमार सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हो गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page